भागलपुर जदयू जिलाध्यक्ष ने भारत निर्वाचन आयोग के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली में आयोजित ‘बिहार के बूथ स्तरीय एजेंट-1’ के दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में भागलपुर जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण 16 और 17 अप्रैल 2024 को भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंध संस्थान में आयोजित किया गया था, जिसमें भारतीय संसद का भ्रमण भी शामिल था।

भागलपुर जिला संगठन, भागलपुर महानगर संगठन और नवगछिया जिला संगठन का प्रतिनिधित्व करते हुए, विपिन बिहारी सिंह ने निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा पर चर्चा की।

जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर ने बताया कि आज की निर्वाचन प्रक्रिया केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए सरकार के डबल इंजन के कारण निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित हो गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की ‘न्याय के साथ विकास’ वाली सरकार ने बिहार को जंगल राज के आतंक से मुक्ति दिलाई है, जिससे समाज के सभी वर्ग भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं और सुशासन की सरकार में शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन