भागलपुर में भाजपा ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तिलकामांझी मंडल, ईश्वर नगर मंडल और श्रीनारायण साह मंडल ने संयुक्त रूप से भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बाबा साहब के विचारों और योगदानों को याद किया गया।

विधान परिषद सदस्य डॉ. एनके यादव ने मायागंज अस्पताल चौक स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने जरलाही मोहल्ला में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। ईश्वर नगर मंडल के अध्यक्ष दीपक साह ने गंगा नदी के समीप बालू पर डॉ. अंबेडकर की कलाकृति उकेरी। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया और सभी ने उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी देश को समता, न्याय और अधिकारों की दिशा में मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी विरासत हमें एक समृद्ध और सशक्त समाज बनाने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस कार्यक्रम में जिला मंत्री प्रणव दास, रूपा रानी साह, मंडल अध्यक्ष उमाभूषण तांती, सोमनाथ शर्मा, दीपक कुमार साह, अनुसूचित मोर्चा महामंत्री नंदकिशोर हरि, संजय हरि, सलील कुमार, मनोज हरि, देवब्रत घोष, मो. अफसर, बिकाश हरि, दीपक मिश्रा, मो. प्यारे हिन्दू, मो. कुर्बान शेख, योगी राजीव मिश्रा, पूनम सिंह, अनीता सिंह, श्याम सुंदर दत्त, प्रेमजीत सोनू, राकेश साह, दीपक वर्मा, मनीष कश्यप, आलोक कुमार, विजय साह, अमित चंद्रवंशी, ऋषि भारती, प्रवीन ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी