पीरपैंती में भाजपा नेताओं ने निकाला कैंडल मार्च,पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर.पीरपैंती : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ आज पीरपैंती विधानसभा के शेरमारी बाजार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन कैंडल मार्च निकला गया साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का पुतला दहन किया गया लोगों ने हाथों में काला पट्टा बांधकर विरोध जताया विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता मनीष दास निवर्तमान जिला मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार आतंकवादियों और जिहादियों के द्वारा भारत के लोगों को धर्म पूछ कर जान मार दिया जा रहा है यह अब जनता बर्दाश्त नहीं करेगी कहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को संदेश दिया कि आप आगे बढ़े आपके साथ पूरा देश खड़ा है और पाकिस्तान को नशे से खत्म कर आतंकवाद को पूर्णता समाप्त कर दिया जाए

प्रदर्शन में पीरपैंती भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरे राम शर्मा ने कहा कि हिंदुओं को जगाने की आवश्यकता है अब नहीं जागेंगे तो कब जागेंगे आज हिंदुओं को धर्म पूछ पूछ कर मारा जा रहा है कल हमारे घर घुस घुस कर के मारा जाएगा यह भारत बर्दाश्त नहीं करेगा और देश उचित निर्णय ले पूरा देशवासी मोदी जी के साथ हैं।भाजपा के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहां की लगातार आतंकवादियों का पंख फड़फड़ाते जा रहा है इसे अब काटने की आवश्यकता है जब तक इनका पंख नहीं कटेगा तब तक यह बाज नहीं आएंगे

पूर्व जिला महामंत्री मुरारी पासवान ने कहा कि देश कुछ दिनों से उबल रहा है जिस प्रकार के देश के बच्चे बच्चे के दिमाग में इस आतंकवादियों के द्वारा दहशत फैलाने का कोशिश किया जा रहा है अब भाजपा समेत पूरा एनडीए एवं भारत के संपूर्ण देश आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयारहै इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से मनीष दास, मुरारी पासवान, देवेंद्र चौधरी,हरेराम शर्मा, मनोज शास्त्री अशोक पांडे, दीपक ठाकर ,महेंद्र पोद्दार ,रविंद्र पोद्दार,लोजपा से सौरभ कुमार, प्रिंस कुमार, सागर पासवान ,किशमिश ठाकुर राजीव पासवान, संतोष पांडे, गोलू पांडे,निरंजन देशवाल, पंकज सिंह ,दीपेंद्र पनवाल राहुल राय, आदि शामिल हुए।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन