बोरियो: आधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित थाना भवन का आज होगा उद्घाटन, एसपी अमित सिंह करेंगे शिरकत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज (संवाददाता): बोरियो प्रखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। यहाँ के नवनिर्मित अत्याधुनिक बोरियो थाना भवन का भव्य उद्घाटन बुधवार को साहिबगंज के पुलिस कप्तान (SP) अमित कुमार सिंह के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।

बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि नए भवन के उद्घाटन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। पुलिस कप्तान के आगमन को लेकर पूरे परिसर को आकर्षक लाइटिंग और फूलों से सजाया गया है। सुरक्षा, पार्किंग और अतिथियों के बैठने की मुकम्मल व्यवस्था की गई है।

थाना प्रभारी ने एक दिलचस्प जानकारी साझा करते हुए बताया कि केवल उद्घाटन ही नहीं, बल्कि इस अवसर को यादगार बनाने के लिए वॉलीबॉल मैच का भी आयोजन किया गया है। उद्घाटन समारोह के संपन्न होने के बाद यह मैच खेला जाएगा, जिसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय और खेल भावना को बढ़ावा देना है।

नए थाना भवन के शुरू होने से पुलिस कर्मियों को कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा, वहीं क्षेत्र के आम नागरिकों को भी अपनी शिकायतों और पुलिसिया कार्यों के लिए आधुनिक सुविधा संपन्न कार्यालय प्राप्त होगा।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन