“मगध विवि का ग्रीष्मावकाश रद्द करना शिक्षा विरोधी फैसला”: प्रो. अरुण गौतम का तीखा प्रहार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना। मगध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 21 मई से 20 जून तक प्रस्तावित ग्रीष्मावकाश को रद्द किए जाने के फैसले ने शिक्षकों में आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। इस निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के मीडिया प्रभारी प्रो. अरुण गौतम ने इसे “शिक्षा और शिक्षक विरोधी” करार दिया है।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रो. गौतम ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा 15 अप्रैल को बुलाई गई बैठक में शैक्षणिक सत्रों को नियमित करने, परीक्षाफल का समय पर प्रकाशन व क्षतिपूर्ति राशि की गणना जैसे एजेंडों का हवाला देकर ग्रीष्मावकाश रद्द करना, मगध विश्वविद्यालय प्रशासन की ‘सामंती सोच’ और ‘मनमानी’ का परिचायक है।

शिक्षकों की भूमिका को किया दरकिनार

प्रो. गौतम ने दो-टूक कहा कि आज के समय में विश्वविद्यालयों में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, परीक्षा परिणामों का प्रकाशन आदि कार्य ठेकेदारों और प्रशासनिक तंत्र द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जहां शिक्षकों की भूमिका नगण्य होती जा रही है। ऐसे में शिक्षकों के शैक्षणिक विश्राम और आत्मविकास के अधिकार को छीनना किसी भी रूप में न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता।

शोध व शैक्षणिक यात्राओं पर असर

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि ग्रीष्मावकाश केवल आराम के लिए नहीं, बल्कि शोध लेखन, शैक्षणिक यात्राओं, सेमिनारों में भागीदारी और आत्मिक उन्नति का एक आवश्यक अवसर होता है। इसे बिना किसी संवाद और वैकल्पिक योजना के रद्द कर देना, शिक्षा की गुणवत्ता को गिराने वाला कदम है।

फैसला वापस लेने की मांग

प्रो. अरुण गौतम ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अपील की है कि वह इस निर्णय को तुरंत वापस ले और शिक्षकों को उनकी शैक्षणिक गरिमा व स्वतंत्रता के साथ ग्रीष्मावकाश बिताने का अवसर दे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की