जातिगत जनगणना: सामाजिक न्याय की ओर एक ऐतिहासिक कदम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना को आधिकारिक जनगणना प्रक्रिया में शामिल करने के निर्णय को एक ऐतिहासिक और सामाजिक न्यायपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

श्री चौबे ने कहा कि यह कदम उन वर्गों को न्याय और सम्मान दिलाने का माध्यम बनेगा जो अब तक आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से उपेक्षित रहे हैं। इससे वंचित तबकों की पहचान सुनिश्चित होगी और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी और पूर्ववर्ती सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने जातिगत जनगणना को लगातार टालकर सामाजिक न्याय की भावना की उपेक्षा की। इसके विपरीत, मोदी सरकार ने यह साहसिक और दूरदर्शी निर्णय लेकर सभी वर्गों को समान अवसर देने की दिशा में एक नया आयाम प्रस्तुत किया है।

श्री चौबे ने कहा कि यह निर्णय सामाजिक समरसता, समानता और समावेशिता को सशक्त करेगा, साथ ही राष्ट्रीय विकास में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कदम निश्चित ही देश की सामाजिक संरचना को और अधिक न्यायपूर्ण एवं संतुलित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन