डीसी ने आरडीएसएस योजना में तेजी लाने को लेकर कार्यपालक अभियंता को दिये आवश्यक दिशा- निर्देश 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को विद्युत आपूर्ति और सुदृढ़ बिजली व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पाकुड़ में आरडीएसएस योजना का क्रियान्वयन टेक्नो पावर कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के तहत जिले में स्मार्ट मीटर भी लगाए जा रहे हैं। पहले चरण में शहरी क्षेत्रों में 37 हजार मीटर लगाने का लक्ष्य है।

एजेंसी द्वारा कार्य की धीमी गति पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आम लोगों को स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी और इसके फायदों से अवगत कराएं।

उपायुक्त ने स्मार्ट मीटर लगाने के लिए चयनित एजेंसी टेक्नो के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे मीटर लगाने के कार्य को बेहतर तरीके से करें ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने पाकुड़ जिले में हो रही बिजली की कमी के संदर्भ में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसके बाद कार्यपालक अभियंता ने जिले में आपूर्ति सुधार की बात कही।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन