राजमहल में हत्या के बाद परिजनों का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजमहल (साहिबगंज): प्रखंड की मध्य नारायणपुर पंचायत के मजहर टोला गांव में सोमवार देर शाम हुए आपसी विवाद में अबू कलाम शेख (70) की हत्या के बाद मंगलवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पोस्टमार्टम के बाद जब परिजनों ने शव को घर ले जाना शुरू किया, तो उन्होंने थाना के सामने एंबुलेंस रोककर विरोध प्रदर्शन किया।

मृतक अबू कलाम शेख और उनके पुत्र गुलजार शेख (25) सोमवार शाम को गांव में हुए विवाद में तेज धारदार हथियारों से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान अनुमंडल अस्पताल में अबू कलाम शेख ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस की निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

शव को लेकर जा रहे परिजनों और ग्रामीणों ने थाना के सामने बीच सड़क पर बैठकर हत्या के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। उनका कहना था कि घटना के 17-18 घंटे बीत जाने के बाद भी सभी आरोपी फरार हैं और उन्हें जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रभारी थाना प्रभारी बिट्टू कुमार साहा और स्थानीय प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी और इसके लिए छापेमारी जारी है। प्रशासन की बात सुनने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया।

इस बीच, मृतक अबू कलाम शेख के घायल पुत्र गुलजार शेख ने थाना में गांव के ही 10 लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। प्रभारी थाना प्रभारी बिट्टू कुमार साहा ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण