देवेन्द्र नाथ महतो ने उपायुक्त रांची से चौकीदार बहाली बीट संख्या के आधार पर ही करने का किया मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची :  झारखंड गठन के 25 साल बाद पहली बार चौकीदार रिक्त पदों के विरुद्ध बहाली की जा रही है, नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला तुल पकड़ते जा रहा है। रांची जिला में चौकीदार बहाली में हो रही गड़बड़ी का शिकायत को लेकर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी रांची लोकसभा सिल्ली विधान सभा देवेन्द्र नाथ महतो ने रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री के नाम जिला नजारत उप समाहर्ता रांची डॉ सुदेश कुमार के माध्यम आज दिनांक 22/04/2025 को सौंपा ज्ञापन।

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने जानकारी दिया कि कार्यालय उपयुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची जिला सामान्य शाखा द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2024 के तहत चौकीदार के रिक्त पदों के विरुद्ध सीधी नियुक्ति के लिए मांगा गया था स्क्रुटनी के बाद 6564 आवेदकों को योग्य पाया गया है जिसका लिhखित परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजन होना है जिसका तैयारी को लेकर राजधानी रांची में 14 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है जिसको लेकर 16 अप्रैल से प्रवेश पत्र अपलोड किया जा रहा है किंतु कई अभ्यर्थियों का आवेदन स्वीकार करने के बावजूद प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो रहा है किसी का प्रवेश पत्र डाउनलोड हो भी रहा है तो त्रुटिपूर्ण है तथा सेटिंग गेटिंग का भी खबर आ रहा है।

इसीलिए स्वीकृत सभी आवेदकों का प्रवेश पत्र निर्गत किया जाय एवं सभी त्रुटि परीक्षा से पूर्व सुधार जाय एवं बहाली बीट संख्या के आधार पर स्थानीय खतियानधारी मूल झारखंडी को ही नियुक्ति किया जाय अन्यथा आंदोलन के लिए होंगे बाध्य ।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित