राष्ट्रीय जनता दल की जिला कार्यकारिणी बैठक: सामाजिक न्याय पर परिचर्चा की तैयारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की भागलपुर जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय, भीखनपुर गुमटी नंबर 3, गोल टोला मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने की।

बैठक का मुख्य एजेंडा 5 मई से 15 मई तक आयोजित होने वाले “सामाजिक न्याय पर परिचर्चा कार्यक्रम सह परीक्षण शिविर” की तैयारियों पर केंद्रित रहा। जिला अध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रखंडों में कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाएं और बूथ कमिटी, पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों सहित अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर प्रसाद यादव के अलावा, प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा, पूर्व बाल श्रम आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु, पूर्व पीरपैंती विधायक रामविलास पासवान, पूर्व सुल्तानगंज विधायक फणींद्र चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष सीमा जयसवाल, अति पिछड़ा के जिला अध्यक्ष नटबिहारी मंडल, जिला राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद मेराज, युवा राजद जिला अध्यक्ष मोहम्मद बशारूल हक, जिला उपाध्यक्ष डॉ. नैनिका, जिला महासचिव सैयद नियाज जफर, जिला सचिव सलीम मुर रहमान, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम, जिला महासचिव मोहम्मद साइन राजा, दिवाकर कुशवाहा, मोहम्मद सिकंदर आजम, मोहम्मद इजराइल, घनश्याम शर्मा, मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद नादिर, मोहम्मद आसिफ, अशोक कुमार राकेश, चंदन कुमार, धीरेंद्र प्रसाद यादव, नूर हसन फरीदी, अयाज अली, मोहम्मद शहाबुद्दीन, सुबोध कुमार यादव, श्री सुमंत प्रसाद यादव, कैलाश प्रसाद यादव, मुरली यादव, मुनेश्वर राय, वीरेंद्र कुमार भारती, मनोहर मंगल, राजपति यादव, दिलीप कुमार यादव, मोहम्मद फखरुद्दीन, अरविंद कुमार यादव, नेहा यादव, अमित आर्यन, निवास कुमार यादव, अशोक कुमार राम, सुमन कुमार यादव, सैयद जमा अली, सैयद फर्जीन जाकरी, ओमप्रकाश पंडित, मोहम्मद जानिसार आलम, परमेश्वर प्रसाद मंडल, रोहित यादव, कान्हाय प्रसाद सिंह, चंदन कुमार, संजय कुमार सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में सामाजिक न्याय के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की