जिला स्तरीय सरहुल महोत्सव 20 अप्रैल को, कमिटी गठित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। जिला स्तरीय सरहुल पर्व 20 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को छोटा पंचगढ़ स्थित बलदेव उरांव के आम बगीचा में बोका मुंडा की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि आगामी 20 अप्रैल रविवार को जिला स्तरीय सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

बैठक में सरहुल महोत्सव को लेकर कमिटी का गठन भी किया गया। जिसमें नेताजी उरांव को अध्यक्ष, अनिल मुंडा को सचिव, करण उरांव को कोषाध्यक्ष, बलदेव उरांव को संयोजक और चमरू उरांव, घनश्याम उरांव व ओम प्रकाश रजवाड़ को संरक्षक बनाया गया। मौके पर रणजीत उरांव, पतलू उरांव, रामनारायण उरांव, राहुल कुजूर, राहुल उरांव, छोटू उरांव सहित अन्य मौजूद थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिलिंग से गूंजा फिटनेस का संदेश, तीन दिवसीय खेल समारोह का समापन

पाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर जिले में आयोजित तीन दिवसीय खेल समारोह का रविवार को भव्य समापन हुआ। समारोह के तीसरे और

पाकुड़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र और KKM कॉलेज में PG शुरू कराने की मांग, CM से मिले नेता

पाकुड़। पाकुड़ जिला मुख्यालय में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने और के.के.एम. कॉलेज में स्नातकोत्तर यानी पीजी पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस जिला

लिट्टीपाड़ा में घरेलू विवाद में ससुर की मौत, आरोपी दामाद गिरफ्तार

लिट्टीपाड़ा। थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में शनिवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान ससुर और दामाद के बीच हुई मारपीट में ससुर की मौत

जिला हॉकी प्रतियोगिता में बेथेल मिशन स्कूल और डीसीएमएसओई का दबदबा

गोड्डा। फिट इंडिया मूवमेंट 2026 के तहत सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के दूसरे दिन शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित प्लस