जिरवाबाड़ी तुरी टोला में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी क्षेत्र के तुरी टोला, काली मंदिर के समीप सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम में राजद के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, प्रदेश महासचिव मुन्ना यादव, संजय यादव और विमल यादव ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर केक काटा गया और स्कूली बच्चों के बीच मिठाई, कॉपी, पेंसिल, रबर, पेंसिल बॉक्स सहित पाठ्यक्रम की अन्य सामग्री वितरित की गई।

राजद जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के छोटे-छोटे बच्चों को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी और उनके द्वारा दिए गए संदेशों से अवगत कराया। उन्होंने सभी बच्चों और उनके अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए नजदीकी विद्यालय में अवश्य भेजें, ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल बन सके। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित रहो व संघर्ष करो” के नारे को बुलंद करते हुए सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पढ़ने और पढ़ाने का आह्वान किया।

इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, प्रदेश महासचिव मुन्ना यादव, संजय यादव, विमल यादव, साहिबगंज प्रखंड अध्यक्ष रामावतार सिंह, सेवानिवृत्त लिपिक सुरेश रामानी, जितेंद्र तुरी, राजा तुरी, पिंकू तुरी, विक्की तुरी, शिवलाल तुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक

84 वर्ष पहले कदवा थाना धधक उठा था, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की यादें आज भी जिंदा

कदवा (कटिहार)। भारत की आजादी की लड़ाई में कदवा क्षेत्र के लोगों ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष