प्राचार्य पद पर चयनित होने पर डा. जवाहर पासवान का के पी कॉलेज मुरलीगंज में जोरदार स्वागत, महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने दी बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मुरलीगंज : बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा हाल ही में घोषित साक्षात्कार परिणाम में के पी कॉलेज मुरलीगंज के प्रधानाचार्य डा. जवाहर पासवान को भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) के प्राचार्य पद के लिए चयनित किया गया है। उनके इस अभूतपूर्व चयन पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है और कॉलेज परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मंगलवार को कॉलेज प्रांगण में आयोजित एक भव्य स्वागत समारोह में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति प्रो. डा. राजीव कुमार मल्लिक और बी एन एम यू के प्रॉक्टर प्रो. बी एन बिवेका ने भी डा. पासवान को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेतर कर्मचारियों और छात्रों ने डा. पासवान का स्वागत किया और उनके योगदान की सराहना की।

प्राचार्य डा. जवाहर पासवान ने अपने सम्मानित अतिथियों को मुंह मीठा कराया और सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बर्सर प्रतीक कुमार, नोडल पदाधिकारी डा. शिवा शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रविंद्र कुमार, डा. मो. अली अहमद मंसूरी, डा. विजय कुमार पटेल, डा. संगीता सिन्हा, डा. पूनम कुमारी, वरीय प्राध्यापक महेंद्र मंडल, डा. राज कुमार, डा. नजराना, डा. राघवेंद्र कुमार, लेखापाल देवाशीष देव, नीरज कुमार निराला सहित कॉलेज परिवार के सभी सदस्य और छात्र-छात्राएं इस मौके पर उपस्थित थे।

इस चयन ने न केवल डा. पासवान की मेहनत और समर्पण को सम्मानित किया है, बल्कि के पी कॉलेज मुरलीगंज के शैक्षिक वातावरण में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। इस सफलता को महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन