सिकटी से चुनावी समर में उतर सकते हैं ई. मनोज झा, राजद की ब्राह्मण कार्ड पर निगाह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना। 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर सीमांचल की सियासत गरमाने लगी है और इस बार सिकटी विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रणनीति साफ नजर आने लगी है। राजद की नजर इस बार प्रतिष्ठित ब्राह्मण चेहरा इंजीनियर मनोज झा पर टिकी हुई है, जिन्हें टिकट देकर पार्टी बीजेपी के वोट बैंक में सेंधमारी और सीमांचल में ब्राह्मण समुदाय को गोलबंद करने की कोशिश में है।

ई. मनोज झा, जो सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक सभी मोर्चों पर मजबूत माने जाते हैं, को टिकट देकर राजद “ए टू जेड” समीकरण को धरातल पर उतारने का संकेत दे रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो “लोहा ही लोहे को काटेगा” की रणनीति के तहत मनोज झा को मैदान में उतारने की चर्चा जोरों पर है, ताकि भाजपा के मजबूत ब्राह्मण वोट बैंक को सीधी चुनौती दी जा सके।

गौरतलब है कि इस सीट से पूर्व में बालकृष्ण झा जैसे ब्राह्मण नेता विधायक रह चुके हैं, ऐसे में मनोज झा को उतारकर राजद एक बार फिर उसी सामाजिक वर्ग में पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी।

मनोज झा की छवि एक शिक्षित, सजग और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति की रही है, जो उन्हें सीमांचल के अन्य जातिगत समीकरणों के बीच एक सर्वमान्य उम्मीदवार बनाती है।

राजद का यह दांव अगर सही बैठा, तो सिकटी में समीकरणों का उलटफेर तय माना जा रहा है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन