लिट्टीपाड़ा: भारतीय स्टेट बैंक डुमरिया में करोड़ों का गबन, तत्कालीन शाखा प्रबंधक और सहायक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की डुमरिया शाखा में हुए 1.5 करोड़ रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन शाखा प्रबंधक तेज कुमार हांसदा और सहायक सोलेमान हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

इस गबन का मामला वर्ष 2023 में वर्तमान शाखा प्रबंधक विकास कुमार द्वारा दर्ज कराया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में तत्कालीन शाखा प्रबंधक तेज कुमार हांसदा और उनके सहायक क्लर्क सोलेमान हेम्ब्रम ने मिलकर बैंक के वाउचर से डबल निकासी कर 1.5 करोड़ रुपये की राशि निकाल ली थी। इस गबन का खुलासा तब हुआ जब बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ऑडिट के लिए शाखा पहुंचे। ऑडिट के दौरान अनियमितता पाए जाने पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक तेज कुमार हांसदा के वित्तीय अधिकार जब्त कर लिए गए और उनके स्थान पर विकास कुमार को शाखा प्रबंधक नियुक्त किया गया। गबन का मामला दर्ज होते ही दोनों आरोपी फरार हो गए थे।

थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए तेज कुमार हांसदा बोरियो थाना क्षेत्र के अपर बांझी गांव का निवासी है, जबकि सोलेमान हेम्ब्रम मुफसिल थाना दुमका के शिव पहाड़ का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी दुमका नगर क्षेत्र में एक किराये के मकान में छिपकर रह रहे थे। पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया है।

इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और बैंक में इस तरह के गबन से ग्राहकों में चिंता का माहौल है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

रघुनाथपुर विद्युत सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का शिलान्यास, कई गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली

पाकुड़ : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। 19 अगस्त 2026

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की तैयारी, गांव-गांव चलेगा अभियान

महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन भी अब्दुल

पाकुड़ में मारपीट के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को 7 साल की सजा

पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने मंगलवार को मारपीट के गंभीर मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों को

पाकुड़ में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू, शिव शीतला मंदिर में समिति का गठन

पाकुड़। शिव शीतला मंदिर के प्रांगण में 17 अगस्त 2026 को शिव शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में