प्रथम बिहार राज्य सीनियर महिला गोल शाट बाल डे-नाईट चैंपियनशिप हुआ शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर.: बिहपुर के रेलवे इंजीनियरींग मैदान पर प्रथम बिहार राज्य सीनियर महिला गोल शाट बाल डे-नाईट चैंपियनशिप शुरू हुआ। उद्घाटन मैच में बेगूसराय ने सारण को हराया। जबकि मुंगेर ने समस्तीपुर,जमालपुर ने खगड़िया,एसओएस बेगूसराय ने बांका व मुगेंर ने नवगछिया,बेगूसराय ने डीएवी,जमालपुर ने दरभंगा,मुंगेर ने पूर्णिया,बेगूसराय ने मधेपुरा को हरया। वहीं एसओएस बेगूसराय को कटिहार से वाकओवर मिला। जमालपुर ने सहरसा व मुंगेर ने भागलपुर को हराया। वहीें रात में फ्लड रोशनी में अन्य जिलों के मैच जारी थे।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजद नेता अवनीश कुमार ने किया। वहीं मुख्य अतिथि अवनीश समेत विशिष्ठ अतिथि ईसी रेलवे थानाबिहपुर के एडीईएन नवीन कुमार,जीआरपी के थानाध्यक्ष सुदामा पासवान,आईओडब्लू कुर्सेला लालबिहारी साह,माया देवी,राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान,छतीश यादव,सुबोध यादव व लालू यादव आदि ने विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार ने बताया कि इस मौके पर दुर्गेश नंदन (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ,रामप्रवेश कुमार (महासचिव,वरीय उपाध्यक्ष अमित कुमार,बिहपुर के पंसस अमन आनंद (आयोजन अध्यक्ष, खिलाड़ी अंशु कुमार (कोषाध्यक्ष आयोजन समिति में संरक्षक ज्ञानदेव कुमार,संयुक्त सचिव राष्ट्रीय खिलाड़ी अविनाश कुमार व राजा कुमार समेत अभिषेक कुमार कई अन्य पदाधिकारी और खेलप्रेमी मौजूद थे।इस चैंपियनशिप में रेफरी के रूप अंकेश,राहुल,बिरजू,शिवम व मिथुन थे।

आयोजन समिति से जुड़े निशांत कुमार,राजू ठाकुर,बालाजी,राकेश रंजन,राकेश कुमार,सूरज कुमार,गौरव कुमार,सागर कपूर,गुलशन कुमार,राजीव रंजन,राज गौरव,घनश्याम कुमार,निखिल मिश्रा,विशाल कुमार,अंकित कुमार शर्मा,शंकर पोद्दार,चिक्कू कुमार,सन्नी,राजेश,मुकुल कुमार व सुरज ने इस चैंपियनशिप में राज्य के 19 जिलों की महिला टीमें भाग ले रही है।यह प्रतियोगिता 13 अप्रैल तक चलेगा।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले