पांच दिवसीय ज्ञान यज्ञ श्रीमदभागवत कथा सह अखंड 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन प्रारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अमड़ापाड़ा : प्रखंड क्षेत्र के बासमती गांव के राधा गोविन्द मंदिर में पांच दिवसीय ज्ञान यज्ञ श्रीमदभागवत कथा सह अखंड 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन के दूसरे दिन गुरुवार को अहले सुबह से ही 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन प्रारंभ हो गया। इस दौरान संध्या चार बजे से सात बजे तक बंगला भागवत कथा एवं संध्या सात बजे से ग्यारह बजे तक हिंदी भागवत कथा का आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम में सम्पूर्ण पूजा पाठ वृन्दावनधाम से पधारे व्यास डॉ. गोविंद मुरारी परासर के द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है। बंगला कथा वाचक पश्चिम बंगाल के आनंदधाम से पधारे प्राण गौर महाराज द्वारा श्रीमदभागवत कथा का महत्व बताते हुए सर्वप्रथम श्रीकृष्ण भगवान की जन्म लीला व यशोमति मईया की वात्सल्य भाव का कथा सुनाया गया। वहीं हिंदी कथा वाचिका वृन्दावनधाम से पधारी स्वेता भार्गव के द्वारा श्रीमदभागवत कथा का महत्व बताते हुए विधुर जी का कथा सुनाया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि भगवान प्रेम के भूखे होते है। छप्पन भोग त्याग कर उन्होंने विधुर के घर पर साग और केले के छिलके खाए थे। भगवान का भक्ति ही सबसे बड़ा धर्म है। संध्या में कार्यक्रम के बीच आंधी व बारिश के कारण श्रीमदभागवत कथा में भक्तों की भीड़ कम रही। वहीं हरिनाम संकीर्तन निरंतर जारी है। कार्यक्रम में संध्या आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर अध्यक्ष सुबोल पाल, शिवशंकर पंडित, मुकेश पंडित, घनश्याम पाल, वीरेंद्र कुमार, मोहन पाल, निताईचंद्र पाल, रामानंद महतो, प्रताप मंडल, गोपाल पंडित, प्रभात महतो, पंचपांडव पंडित, महावीर पंडित, साधन मुखर्जी, माधव मुखर्जी, सपन पाल उपस्थित थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन