तीसरे किस्त भुगतान किए अबुआ आवास योजना को एक सप्ताह में कराएं पूर्ण – डीसी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : उपायुक्त मनीष कुमार ने विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी बीडीओ को भुगतान किए गए तीसरे किस्त जिसकी संख्या लगभग पांच हजार है उन सभी अबुआ आवास को एक सप्ताह में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। प्रतिदिन सात सौ से आठ सौ आवास पूर्ण कराने का लक्ष्य प्रखंडों के बीच आवंटित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं जनमन योजना की शत प्रतिशत स्वीकृति तथा प्रथम किस्त का भुगतान 15 अप्रैल तक करने का निर्देश दिया।

पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु लिट्टीपाड़ा के कनीय अभियंता से प्रस्ताव बनाकर देने हेतु कहा गया तथा सभी बीडीओ को चार पंचायत में एक टैंकर तत्काल खरीदने का निर्देश दिया गया।

बिरसा हरित ग्राम योजना 2025-26 के लिए प्रखंडों का लक्ष्य पुनर्संयोजन किया गया। हिरणपुर प्रखंड का लक्ष्य 200 एकड़ किया गया, महेशपुर का 300 एकड़, पाकुड़ 350 एकड़, पाकुड़िया 270 एकड़, लिट्टीपाड़ा 220 एकड़ तथा अमड़ापाड़ा प्रखंड का लक्ष्य यथावत 150 एकड़ रखा गया। सभी प्रखंडों को गड्ढा कोड़ो महाअभियान के तहत 3 दिनों में पांच-पांच हजार गड्ढा करवाने का लक्ष्य दिया गया तथा पूर्व के बिरसा हरित ग्राम योजना में शत् प्रतिशत पौधे, जलकुंड, ट्रेंच, घेरान इत्यादि सुनिश्चित करने को कहा गया।

अगले तीन दिन में अबुआ आवास योजना में दस हजार मस्टर रोल निर्गत करने का निर्देश सभी बीपीओ को दिया गया। 15 वें वित्त के तहत् हैंडवाश यूनिट, सेग्रीगेशन बिन, भस्मक का निर्माण कर राशि व्यय करने का निर्देश दिया गया तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में भी इसका निर्माण करने हेतु कहा गया। सभी सीडीपीओ को सेविका, सहायिका चयन को यथाशीघ्र करने का निर्देश दिया गया तथा लंबित आंगनबाड़ी निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक समेत अन्य उपस्थित थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित