पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने मालदा मंडल के अंतर्गत बरहरवा जं. एवं बोनीडंगा लिंक केबिन का व्यापक निरीक्षण किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा। शनिवार को स्टेशन में पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर ने मालदा मंडल के अंतर्गत बरहरवा जं. एवं बोनीडंगा लिंक केबिन का व्यापक निरीक्षण किया। बरहरवा जं. खंड में विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के साथ हुई, जिसके अंतर्गत पटरियों की फिटिंग, सिग्नलिंग प्रणाली एवं ओएचई फिटिंग की जांच की गई, ताकि मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का उच्च गति पर सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

बरहरवा जंक्शन पर महाप्रबंधक ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान का आश्वासन दिया। तत्पश्चात श्री देउस्कर बोनीडंगा लिंक केबिन पहुंचे और वहां आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राउंड स्टाफ से भी बातचीत की एवं उन्हें संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा संचालन अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी।प्रत्येक स्थल पर उन्होंने कर्मचारियों को समयबद्ध ढंग से कार्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उनका यह निरीक्षण पूर्व रेलवे द्वारा रेल अधोसंरचना के सतत उन्नयन एवं आधुनिकीकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।अंत में, महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में मंडल रेल प्रबंधक एवं मालदा मंडल के वरिष्ठ शाखा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक

84 वर्ष पहले कदवा थाना धधक उठा था, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की यादें आज भी जिंदा

कदवा (कटिहार)। भारत की आजादी की लड़ाई में कदवा क्षेत्र के लोगों ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष