पाकुड़िया में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, सड़कों पर जलजमाव से राहगीर परेशान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया: पाकुड़िया प्रखंड में गुरुवार सुबह से शुक्रवार शाम तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। भीषण गर्मी के बाद हुई इस बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिलाई।

लगातार बारिश के कारण सड़कों पर पानी बहने लगा और कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे सड़क पर चलने वाले राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर बह रहे गंदे पानी के कारण लोगों को अपने गली-मोहल्लों में भी चलने में परेशानी हो रही है।

हालांकि, इस बारिश से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं। खेतों में पानी भरने से उन्हें काफी लाभ होगा और यह बारिश खेती के लिए अत्यंत फायदेमंद साबित होगी। किसान लंबे समय से ऐसी ही बारिश का इंतजार कर रहे थे।

वहीं, शुक्रवार सुबह 5 बजे से 4 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में झमाझम बारिश जारी थी।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा फ्रंट ऑफिस की पहल, रूठे दंपति में कराया समझौता और दी विदाई

गोड्डा व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्रंट ऑफिस ने एक प्री लिटिगेशन मामले का सफलतापूर्वक निष्पादन कर एक दंपति को फिर

बसंतराय में डाक विभाग की पहल, रक्षाबंधन पर होगी ‘राखी बनाओ और भेजो’ प्रतियोगिता

डिजिटल दौर में जहां शुभकामनाओं का आदान-प्रदान मोबाइल और सोशल मीडिया तक सीमित होता जा रहा है, वहीं भारतीय डाक विभाग पारंपरिक डाक संस्कृति को

महागामा में आज होगा आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, राहत-बचाव तैयारियों की होगी जांच

महागामा अनुमंडल प्रशासन द्वारा बुधवार 15 जुलाई को ऊर्जानगर बी-टाइप पार्क में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी

गोड्डा DDMA बैठक: 34 आपदा राहत आवेदनों की समीक्षा, 30 को मिली मंजूरी

गोड्डा जिले में आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार (DDMA) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय सभागार में