नवगछिया में होमगार्ड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: बिहार में होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हुई, लेकिन नवगछिया, बगहा और अरवल में यह प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई. इसी के विरोध में नवगछिया जीरोमाइल चौक पर होमगार्ड अभ्यर्थियों ने उग्र प्रदर्शन किया और एनएच-31 को जाम कर दिया.

हिरासत में कई प्रदर्शनकारी 

प्रदर्शनकारियों ने बुलडोजर और ट्रकों पर चढ़कर नारेबाजी की. पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन जब अभ्यर्थी नहीं माने तो लाठीचार्ज किया गया. इतना ही नहीं एक अभ्यर्थी को थप्पड़ भी जड़ दिया गया. वहीं, कुछ अभ्यर्थियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.

दरअसल, भागलपुर में 666 रिक्तियों की घोषणा की गई, लेकिन इसमें नवगछिया पुलिस जिला को शामिल नहीं किया गया. इससे यहां के अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर सकते, जिससे वे नाराज हैं. प्रदर्शनकारियों ने नवगछिया को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी. फिलहाल, पुलिस ने जाम हटा दिया है और प्रदर्शनकारियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है.

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को