झारखंड विधानसभा पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की साहिबगंज में महत्वपूर्ण बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने शनिवार रात 8:30 बजे नया परिसदन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। समिति के सभापति, सारठ के विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में उपस्थित विधानसभा सदस्यों, सीसई के विधायक जिगा सुसारण होरो, पोटका के विधायक संजीव सरदार और बड़कागांव के सदस्य रोशल लाल चौधरी का स्वागत उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह और वन पदाधिकारी प्रवल गर्ग ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवल गर्ग, पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक (आईटीडीए) संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईदे, जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, डीएसओ झुन्नू मिश्रा, डीटीओ मिथलेश कुमार चौधरी, नगर पालिका कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, भू-अर्जन पदाधिकारी श्री दास, श्रम अधीक्षक पदाधिकारी धीरेंद्र नाथ महतो, आरईओ कार्यपालक अभियंता देवीलाल हांसदा, स्पेशल डिवीजन कार्यपालक अभियंता रामा कांत, बिजली विभाग कार्यपालक अभियंता शम्भू नाथ चौधरी, सहायक अभियंता शिव पांडे और अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक के दौरान समिति के सभापति उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने क्रमवार खनन विभाग, प्रदूषण बोर्ड, वन प्रमंडल, परिवहन विभाग, नगर परिषद और अन्य विभागों के साथ-साथ विभिन्न उद्योग प्रतिनिधियों से पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सभापति उदय शंकर सिंह ने साहिबगंज जिले में हो रहे चहुंमुखी विकास की सराहना की। यह बैठक जिले में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक