मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश वासियों को विरासत की जड़ों से जुड़ने का किया आह्वान……बाबूलाल मरांडी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: आज पूरे प्रदेश में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 120 वाँ एपिसोड सुना।

प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रांची महानगर द्वारा मोरहाबादी के पाही बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोगों को भारतीय नव वर्ष एवं ईद और सरहुल की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण देश है। नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम में भारत की परंपरा,संस्कृति, विरासत,योग ,आयुर्वेद की चर्चा सभी एपिसोड में प्रायः रहती ही है। मन की बात में आज फूलों की यात्रा जैसे विषय में महुआ की चर्चा काफी प्रेरक है।

कहा कि आज प्रधानमंत्री के द्वारा विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों द्वारा अपनी विरासत और संस्कृति से जुड़े रहने की बातों को उजागर किया। प्रधानमंत्री जी का अपनी जड़ों से जुड़ने वालों को बड़ा तूफान भी विचलित नहीं कर सकता प्रेरित करने वाला आह्वान है।

उन्होंने कहा कि मन की बात में महान सांस्कृतिक विरासत, भारत की प्रगति, आम जन की सहभागिता, नवाचारों की चर्चा तथा विश्व और भारत की चुनौतियों की चर्चा भी शामिल है।उन्होंने गौरशाली अतीत से प्रेरित होते हुए विकसित भारत, एक भारत , श्रेष्ठ भारत बनाने में हर नागरिक की भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया ।

मन की बात कार्यक्रम को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित प्रदेश के पदाधिकारीगण कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में बूथों पर शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज नागपुर संघ मुख्यालय जाने को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इसकी तो प्रशंसा होनी चाहिए।पीएम राष्ट्र भक्तों के संगठन के मुख्यालय गए हैं। और कांग्रेस को पेट में दर्द है तो उसे दूर से नहीं बल्कि संघ मुख्यालय जाकर नजदीक से संघ को समझना चाहिए।

कहा कि कांग्रेस पार्टी तो कसाब जैसे आतंकवादी को बचाने केलिए रात दिन एक कर देती है।प्रधानमंत्री जी तो वहां गए जहां देश भक्ति पढ़ाई जाती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी इधर उधर घूमते रहते हैं अच्छा होता एक बार संघ कार्यालय जाकर संघ को देखते समझते।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को