रांची में भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो: तैयारियों का जायजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार, आगामी 19 और 20 अप्रैल 2025 को झारखंड में आयोजित होने वाले भारतीय वायुसेना के पहले एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज, 9 अप्रैल 2025 को जिला के वरीय पदाधिकारियों ने खोजा टोली आर्मी मैदान, नामकुम का निरीक्षण किया।

भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एक्रोबैटिक टीम द्वारा प्रदर्शित किए जाने वाले इस एयर शो को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने वीवीआईपी, वीआईपी, सेना के अधिकारियों और आम लोगों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग, शौचालय, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ते और अन्य आवश्यक इंतजामों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन ने एयर शो में होने वाली गतिविधियों और इसकी तैयारियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता और सभी प्रकार की प्रशासनिक तैयारियां सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। साथ ही, एयर शो से संबंधित व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुदेश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, श्री बादल राज और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। भारतीय वायुसेना की ओर से ग्रुप कैप्टन श्री गिरीश कोमर ने भी निरीक्षण दल के साथ मौजूद रहकर आवश्यक जानकारी साझा की।

यह पहला अवसर है जब झारखंड में भारतीय वायुसेना इस तरह का भव्य एयर शो आयोजित कर रही है, जिसको लेकर आम लोगों में भी काफी उत्साह है। जिला प्रशासन इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन