ड्राई जोन में लोगो को टैंकर से पानी उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हिरणपुर : गुरुवार को घाघरजानी स्थित हिरणपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू की अध्यक्षता में 15 वें वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

समीक्षा के क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने पंचायत समिति मद के अब तक मात्र 38 प्रतिशत व्यय को लेकर बीडीओ को निर्देश दिया कि राशि की व्यय जल्द से जल्द शत प्रतिशत की जाय। वहीं पेयजल की समीक्षा के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई की हिरणपुर प्रखंड में 46 जलमीनारो में से 26 जलमीनार खराब है। वही 230 चापानल जर्जर अवस्था में है। हिरणपुर प्रखंड के केंदुआ, डांगापाड़ा, बाबूपुर पंचायत अंतर्गत दर्जनों गांव ड्राई जोन में रहने के कारण इन सब गांवों में पेयजल की समस्या है। सम्बन्धित पंचायत के द्वारा चापानल मरम्मती का कार्य तीव्र गति से की जा रही है। वही जलमीनारो की भी मरम्मती की जा रही है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ से समन्वय स्थापित कर सभी चापानल एवं जलमीनार को ठीक करवाएं। ड्राई जोन में पेयजल को लेकर टैंकर की व्यवस्था अविलम्ब की जाय। चापानल मरम्मती कार्य पंचायत समिति मद से भी किया जाय। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत कार्यालय में मनरेगा, राशनकार्ड बनाना, अपडेट आदि कार्यो को प्रतिदिन किया जाय। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को देना सुनिश्चित करें।

इसके अलावा जिला पंचायत राज पदाधिकारी के द्वारा डांगापाड़ा पंचायत के ग्राम दराजमठ में हैंड वाश यूनिट, एवं डांगापाड़ा पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भस्मक, सेग्रीगेशन बिन एवं ज्ञान केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

मौके पर हिरणपुर प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन, प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडु दिलीप, उप प्रमुख अब्दुल गनी, प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी संजीव कुमार सिन्हा, सहायक अभियंता रंजीत हेम्ब्रम, कनीय अभियंता परवेश भारती, प्रखंड समन्वयक अभिषेक गौड़ सहित सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित