पाकुड़िया में सघन वाहन जांच अभियान, सड़क सुरक्षा पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया: पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर पाकुड़िया थाना के सामने गुरुवार रात सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एसआई मजिस्टर साह ने किया, जिसमें पुलिस जवानों ने भी सहयोग दिया।

जांच के दौरान मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों के कागजात, डिक्की और हेलमेट की बारीकी से पड़ताल की गई। इस दौरान वाहन सवारों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों ने लोगों को हेलमेट पहनने के महत्व पर जोर दिया और एक वाहन पर एक से अधिक व्यक्तियों के सवार न होने की सलाह दी।

अभियान के दौरान, जिन वाहन चालकों के पास अपने वाहनों से संबंधित आवश्यक कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा आदि नहीं पाए गए, उनकी गाड़ियों को रोक लिया गया। हालांकि, आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस सघन जांच अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन