कालाजार उन्मूलन के लिए राधानगर में आईआरएस कीटनाशक का छिड़काव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया : प्रखंड के बोंनोग्राम पंचायत स्थित राधानगर गांव में सोमवार को कालाजार उन्मूलन के उद्देश्य से घरों में आईआरएस (Indoor Residual Spraying) कीटनाशक का छिड़काव किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया के डॉ. मंजर आलम और केटीएस संजय मुर्मू ने इस अभियान की निगरानी की।

डॉ. मंजर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी गांवों में छिड़काव कर्मी निर्धारित दैनिक लक्ष्य के अनुसार प्रत्येक घर में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक छिड़काव दल के साथ एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमपीडब्ल्यू) और संबंधित क्षेत्र के सीएचओ को गहन पर्यवेक्षण के लिए तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, संबंधित गांव की सहिया भी छिड़काव कर्मियों को सहयोग कर रही हैं और ग्रामीणों को कालाजार रोग से बचाव तथा कीटनाशक छिड़काव के महत्व के बारे में जागरूक कर रही हैं। सहिया घर के सभी कमरों में छिड़काव सुनिश्चित करा रही हैं।

डॉ. आलम ने कालाजार, मलेरिया और फाइलेरिया जैसे रोगों से बचाव के लिए छिड़काव को एकमात्र प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि जब तक गांव के सभी घरों के कमरों में शत-प्रतिशत छिड़काव नहीं होगा, तब तक बालू मक्खी और मच्छर जनित बीमारियों का उन्मूलन संभव नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी घरों में छिड़काव कराने से कालाजार, मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों से सुरक्षा मिलती है।

डॉ. मंजर ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों के सभी कमरों में अनिवार्य रूप से छिड़काव कराएं और कालाजार मुक्त गांव बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर डॉ. गंगा शंकर साह, केटीएस संजय मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात दास, एमपीडब्ल्यू मिशन शेख, रवींद्र मुर्मू, गांव की सेविका, सहिया और जल सहिया उपस्थित थे।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को