कालाजार उन्मूलन के लिए राधानगर में आईआरएस कीटनाशक का छिड़काव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया, झारखंड: प्रखंड के बोंनोग्राम पंचायत स्थित राधानगर गांव में शनिवार को कालाजार उन्मूलन के उद्देश्य से घरों में आईआरएस (Indoor Residual Spraying) कीटनाशक का छिड़काव किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया के डॉ. मंजर आलम और केटीएस संजय मुर्मू ने इस छिड़काव कार्य की निगरानी की। डॉ. मंजर आलम ने जानकारी दी कि सभी गांवों में छिड़काव कर्मी प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रत्येक घर में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक छिड़काव दल के साथ एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमपीडब्ल्यू) और संबंधित क्षेत्र के सीएचओ को गहन पर्यवेक्षण के लिए तैनात किया गया है।

इसके अतिरिक्त, संबंधित गांव की सहिया भी छिड़काव कर्मियों को सहयोग कर रही हैं और ग्रामीणों को कालाजार रोग से बचाव तथा कीटनाशक छिड़काव के महत्व के बारे में जागरूक कर रही हैं। सहिया यह भी सुनिश्चित कर रही हैं कि घरों के सभी कमरों में छिड़काव किया जाए।

डॉ. मंजर आलम ने कालाजार, मलेरिया और फाइलेरिया जैसे रोगों से बचाव के लिए छिड़काव को एकमात्र प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि जब तक गांव के सभी घरों के कमरों में शत-प्रतिशत छिड़काव नहीं होगा, तब तक बालू मक्खी और मच्छर से होने वाली बीमारियों को समाप्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी घरों में छिड़काव कराने से कालाजार, मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचा जा सकता है।

डॉ. मंजर ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों के सभी कमरों में अनिवार्य रूप से छिड़काव करवाएं और कालाजार मुक्त गांव बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग करें।

इस अवसर पर डॉ. मंजर आलम, केटीएस संजय मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात दास, एमपीडब्ल्यू मिशन शेख, रवींद्र मुर्मू, अंकित हेमब्रं, गांव की सेविका, सहिया और जल सहिया उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन