अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक शेखर बोस के जन्म जयंती को वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : पाकुड़ जिला वालीबॉल संघ की बैठक संघ के सचिव हिसाबी राय के अध्यक्षता में रेलवे मैदान पाकुड़ में आयोजित किया गया।बैठक में मुख्य रूप से संघ के मार्गदर्शक संजय कुमार ओझा,अनिकेत गोस्वामी, प्रशिक्षक उजय राय,मुन्ना रविदास, संजय कुमार राय, निर्भय कुमार सिंह रतुल दे सहित सभी खिलाड़ियों ने भाग लिया।

बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वॉलीबॉल के भीष्म पितामह एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक शेखर बोस के जन्म जयंती को वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस बाबत जिला वालीबॉल संघ के द्वारा 3 अप्रैल 2025 बृहस्पतिवार को रेलवे मैदान पाकुड़ में विभिन्न आयु वर्ग के वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें कुल दस टीमें हिस्सा लेंगी। साथ ही वरिष्ठ एवं युवा खिलाड़ियों के बीच प्रेरणादायी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पाकुड़ जिला के वरिष्ठ खिलाड़ीगण अपने कनिष्ठ खिलाड़ियों के साथ एक मैच खेलेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद निवर्तमान अध्यक्ष सम्पा साहा , विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी राहुल कौशिक,स्टेशन प्रबंधक,पाकुड़ लखीराम हेम्ब्रम,अखिलेश कुमार चौबे,ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह संयुक्त रूप से शेखर बोस जी के जन्म जयंती का केक काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

आज के बैठक में आशीष कुमार, कृष्ण घोष,कबीर सरकार,अमन कुमार,रोशन भगत,आर्यन कुमार,शुभम पंडित,कपिल रजक,अंजनी मिश्रा,कृष्णा सूरज पंडित,इंद्रजीत कर्मकार,रोशन सरदार,प्रतुल दे,कन्हैया भगत,आकाश सहाना,राजवीर भगत,प्रीतम कुमार,रोहित घोष,जीत सरदार,अभिनव ओझा,सोमू भास्कर,राजनाथ गुप्ता,सुरोजित सरदार,ईश्वर चंद्र राय मौजूद थे

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन