11 अप्रैल को पटना गांधी मैदान में जन सुराज की रैली, बिहार में परिवर्तन की लहर का होगा आगाज: डा. फरहत आरा 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अररिया । बिहार में राजनीतिक बदलाव की लहर तेज करने के लिए जन सुराज पार्टी आगामी 11 अप्रैल 2025 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक बड़ी बिहार बदलाव रैली आयोजित करने जा रही है। यह रैली बिहार में भय, भूख, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन के खिलाफ प्रशांत किशोर की महा मुहिम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगी।

जन सुराज पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और अररिया विधानसभा की प्रबल दावेदार डॉ. फरहत आरा ने रैली को लेकर अपील करते हुए कहा कि यह रैली उन सभी बिहारियों के लिए है जो बदलाव की उम्मीद रखते हैं। खासकर उन युवाओं के लिए जो बेहतर शिक्षा और रोजगार के लिए बिहार से बाहर पलायन कर रहे हैं। डॉ. आरा ने बताया कि रैली में अररिया प्रखंड से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे, और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अररिया से रैली में अधिकतम भागीदारी हो। उन्होंने कहा, “यह रैली बिहार के नागरिकों की आवाज बनेगी, जो एक सशक्त और समृद्ध बिहार की उम्मीद रखते हैं।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि रैली में लाखों की भीड़ शामिल होगी, जो बिहार में एक नए राजनीतिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है, ताकि बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज पार्टी का उद्देश्य बिहार में नए नेतृत्व का उदय करना और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देना है। यह रैली न केवल राजनीतिक परिवर्तन का संदेश देगी, बल्कि उन लोगों की आवाज़ बनेगी जो बिहार में विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद करते हैं।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन