धनबाद में पत्रकार पर हमले के विरोध में पत्रकारों का धरना प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद: धनबाद में एक पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में आज रणधीर वर्मा चौक पर पत्रकारों ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया। धनबाद प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस धरने में जिले के विभिन्न क्षेत्रों – धनबाद, गोबिंदपुर, कतरास, निरसा, तोपचांची, झरिया, बाघमारा, गोमो और महुदा से सैकड़ों पत्रकार शामिल हुए।

प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने कांग्रेस नेता राशिद अंसारी के आरोपी बेटों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने राज्य सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने का भी आग्रह किया ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

धरने पर बैठे पत्रकारों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जब प्रशासन पत्रकारों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा है, तो इससे स्पष्ट होता है कि सत्ता पक्ष का कितना दबाव होगा। उन्होंने चिंता जताई कि यदि पत्रकारों के साथ इस प्रकार की घटना हो सकती है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा।

पत्रकारों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और मांग की कि दोषियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण