झूठ की राजनीति करने वाले विपक्ष को उखाड़ फेंकने का लें संकल्प : उमेश सिंह कुशवाहा

झूठ की राजनीति करने वाले विपक्ष को उखाड़ फेंकने का लें संकल्प - उमेश सिंह कुशवाहा
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्णिया: एवं कटिहार में रविवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जद (यू) के मा प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने एनडीए कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘न्याय के साथ विकास’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को आगे बढ़ाने के लिए मोदी-नीतीश की जोड़ी को और अधिक मजबूती देना है।

मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने पिछले 19 वर्षों के कार्यकाल में सुशासन और विकास की एक नई मिसाल कायम की है। उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप बिहार ने बुनियादी संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। उमेश सिंह कुशवाहा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि झूठ और भ्रम के सहारे सत्ता हासिल करने का ख्वाब देखने वाली पार्टियों से सतर्क और सजग रहने की आवश्यकता है।

जिन्होंने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में बिहार को पिछड़ेपन की ओर धकेल दिया, वे ही आज 17 महीनों की उपलब्धियों का झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव और चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व का कोई विकल्प विपक्ष के पास नहीं है। एनडीए कार्यकर्ताओं का उत्साह यह संकेत दे रहा विपक्ष को एक-एक सीट के लिये
तरसना पड़ेगा। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी राजनीति भ्रष्टाचार से शुरू होकर परिवारवाद पर समाप्त हो जाती है। जनता के हितों से उन्हें कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि झूठ की राजनीति करने वाले विपक्ष को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें और एनडीए गठबंधन को मजबूत कर बिहार की भावी पीढ़ियों के स्वर्णिम भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें।उक्त मौके पर भाजपा के मा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल, लोजपा (आर) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी, हम (से0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार, रालोमों के मा0 कार्यकारीप्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चैधरी, बिहार सरकार की माननीय मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, माननीय विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्व सांसद श्री संतोष कुमार कुशवाहा, पूर्व सांसद श्री दुलालचंद गोस्वामी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अशफाक करीम, एनडीए प्रदेश कार्यक्रम संयोजक सह
पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह सहित कई नेता एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को