मां आनंदी संस्था ने अक्षय तृतीया पर गरीब महिला को दिया रोजगार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : मां आनंदी संस्था ने अपने स्थापना दिवस और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए नाथनगर निवासी हवा देवी को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है। हवा देवी, जिनके पति का निधन हो चुका है और जिनके ऊपर तीन बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी है, उन्हें संस्था की ओर से एक किराने की दुकान खुलवाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है।

इस अवसर पर मां आनंदी संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी ने कहा कि संस्था द्वारा अब तक सैकड़ों परिवारों को छोटे-छोटे रोजगारों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया है। इसी क्रम में नाथनगर की हवा देवी को संस्था के सदस्यों की सहायता से रोजगार प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी अपील की कि वे जरूरतमंद और असहाय व्यक्तियों की मदद कर मानवता की सेवा करें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें।

इस मौके पर संस्था के शंकर चौधरी, प्रतिमा कुमारी, मनी आर्य, आशा, शिखा, बिंदु, मृदुल घोष, शोभा सिंह, रीता जयसवाल, रानी झा, सीमा जयसवाल, बबीता जून, नीना साह, राजेश भगत, अलका सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले