रांची : षष्ठम झारखंड विधान सभा का द्वितीय (बजट) सत्र 2025 का आज यानी शनिवार को 16वां दिन है। सदन की कार्यवाही दिन के करीब 11 बजे शुरू हुई। सत्र के दरम्यान झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन सदन में फोन पर बात करते दिखे। तभी अल्पसूचित प्रश्न पूछ रहे प्रदीप यादव ने कहा कि आपके फोन से डिस्टर्ब हो रहे हैं। प्रदीप यादव की आपत्ती के बाद स्पीकर ने मंत्री का फोन जब्त करवा दिया।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



