फारबिसगंज में न्यू मॉडर्न ओशो एकाडमी के वार्षिकोत्सव का मंत्री विजय कुमार मंडल ने किया उद्घाटन

फारबिसगंज में न्यू मॉडर्न ओशो एकाडमी के वार्षिकोत्सव का मंत्री विजय कुमार मंडल ने किया उद्घाटन
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

फारबिसगंज: फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित नगर परिषद के न्यू मॉडर्न ओशो एकाडमी के वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री और सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री विजय कुमार मंडल ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस खास मौके पर न्यू मॉडर्न ओशो एकाडमी के छात्र-छात्राओं ने कला, संस्कृति और अपने सनातन धर्म का मनमोहक प्रदर्शन किया, जिसने सभी दर्शकों का दिल छू लिया। उनके द्वारा प्रस्तुत नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। विद्यार्थियों का उत्साह और कला में निपुणता देखकर मंत्री विजय कुमार मंडल ने उनके प्रयासों की सराहना की।

मंत्री विजय कुमार मंडल ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया और छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करते हैं।

इस कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों और भाजपा के कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही। मंत्री श्री विजय कुमार मंडल ने आगे कहा कि न्यू मॉडर्न ओशो एकाडमी जैसे संस्थान समाज में एक नई सोच और दिशा की ओर विद्यार्थियों को ले जाने का काम कर रहे हैं

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित