पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह के पुत्र संदीप कुमार के निधन पर कुलपति डॉ. मोहम्मद आलमगीर ने व्यक्त किया शोक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत देसुआ मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा उजियारपुर के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह के पुत्र संदीप कुमार उर्फ मन्ना का आकस्मिक निधन हृदयगति रुक जाने के कारण हो गया। इस दुखद समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

संदीप कुमार के निधन की सूचना प्राप्त होते ही मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मोहम्मद आलमगीर ने चलभाष पर पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह से बात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को सांत्वना दी।

कुलपति डॉ. मोहम्मद आलमगीर ने कहा, “यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और इससे मैं मर्माहत हूं। संदीप कुमार का असमय निधन न केवल उनके परिवार बल्कि शिक्षा जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है।”

गौरतलब है कि संदीप कुमार एक कर्मठ शिक्षक के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन से शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र को भारी क्षति पहुंची है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को