सांसद विजय हांसदा ने पाकुड़ प्रखंड के गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने पाकुड़ प्रखंड के कालिदासपूर, सोनाजोड़ी, शहरकोल, कोलाजोड़ा, पोचाथोल और मालपहाड़ी पंचायतों के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

ग्रामीणों ने सांसद हांसदा को भीषण गर्मी में पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति में अनियमितता, सड़कों की खराब स्थिति, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसी कई समस्याओं से अवगत कराया।

सांसद विजय हांसदा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित उच्च अधिकारियों से फोन पर बात कर जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम, उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, उपाध्यक्ष रामसिंह टूडू, मोसारफ हुसैन, इस्माइल शेख, लखन हेम्ब्रम, आबैदुर शेख, बोलाई सोरेन, प्रकाश हांसदा, रफीकुल शेख, अकबर अंसारी, भरत मरांडी, विजय हांसदा, पतरस मरांडी, स्टीफन मुर्मू समेत कई कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल