नई दिल्ली : ED ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट 25 अप्रैल को सुनवाई करेगा। ED ने 11 अप्रैल को AJL की 751 करोड़ की संपत्तियां (दिल्ली, मुंबई, लखनऊ) जब्त कीं, जिसमें मुंबई के हेराल्ड हाउस की किराएदार कंपनी को किराया ED को जमा करने का आदेश दिया गया। मामला 2014 में सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत से शुरू हुआ, जिसमें सोनिया-राहुल पर यंग इंडियन के जरिए AJL की संपत्ति हड़पने का आरोप है। कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक बदला’ बताया।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



