धनबाद में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। करीब 9 घंटे चली छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम ने डायनामाइट, अमोनियम और 98 पेटी जिलेटिन बरामद की है। शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल बंगाल में सीरियल ब्लास्ट के लिए किया जा सकता था।

यह विस्फोटक सामग्री एनआईए को चिरकुंडा के डूमरकुंडा बाबूडंगाल स्थित अमरजीत शर्मा उर्फ अमर रवानी के घर व दुकान से मिली, साथ ही कालूबथान ओपी क्षेत्र के बोरिया गांव के एक सुनसान पोल्ट्री फॉर्म से भी भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया गया।

एनआईए रेड की खबर फैलते ही मुख्य आरोपी अमरजीत फरार हो गया, जिसकी तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। एजेंसी ने आशंका जताई है कि इस विस्फोटक सामग्री का उपयोग असामाजिक तत्वों या आतंकी गतिविधियों में किया जा सकता था।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण