विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर ट्राई संस्था के द्वारा यक्ष्मा दिवस मनाया गया

विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर ट्राई संस्था के द्वारा यक्ष्मा दिवस मनाया गया
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर ट्राई संस्था के द्वारा झारखण्ड राज्य के विभिन्न जिलों में विश्व यक्ष्मा दिवस मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम ट्राई के क्षेत्रिय कार्यलय, पुदांग, राँची, एवं टिगरा, रातु, राँची तथा गाण्डो, दुमका के कल्याण अस्पताल में आयोजित किया गया जो ट्राई के द्वारा संचालित है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से नेहाल नेथेनियल (स्वास्थ्य निदेशक, ट्री), चंदन कुमार (कार्यक्रम प्रबंधक, ट्री), शम्मी शहजाद (परियोजना प्रबंधक, ट्री) राधा, साहिल, मनीष, पंकज, शब्बीर, रूबी, खुशी एवं रशमी ने सहयोग किया।ट्राई के सचिव, उत्पल दत्त ने विश्व यक्ष्मा दिवस 2025 के थीम “यस! वी कैन एंड टीबी: कमिट, इन्वेस्ट, डिलीवर.” पर जोर डालते हुए कहा कि यक्ष्मा, जो मुख्य रूप से फेफडों को प्रभवित करता है एवं एक संक्रमित बिमारी है जो आज भी लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही हैं। यक्ष्मा के खिलाफ संघर्ष और जागरूकता फैलाने एवं समाप्त करने के पर जौर दिया जाना चाहिए। ट्राई झारखण्ड राज्य के 17 जिलों में पीपीएसए (पेशेंट प्रोवाइडर सपोर्ट एजेंसी) के रूप में पिछले दो वर्षों से एनटीईपी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम पर सहयोग कर रही है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को