पाकुड़: व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार को करीब 4 बजे शाम को विशेष मध्यस्थता अभियान के तीसरे दिन एक महत्वपूर्ण वाद में सुलह समझौता हुआ। प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि के प्रयास से यह सुलह संभव हुआ। पति-पत्नी ने एक दूसरे को माला पहनाई और पति ने अपनी पत्नी को अपने साथ ले गए। इस सुलह का सबसे उल्लेखनीय पहलू यह है कि दंपति को दो बच्चा जिसमें एक वर्ष और 2 वर्ष का बेटा था। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखा गया। मध्यस्ता से दोनों बच्चों को माता-पिता का प्यार मिलेगा। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार,पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया ने दी मौके पर अधिवक्ता अम्बोज कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



