मलेरिया से सम्बंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज।  शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरियों क़े सभागार में डॉo सालखु चन्द्र हांसदा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बोरियों क़े अध्यक्षता में मलेरिया से सम्बंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण बोरियों और मंडरों प्रखंड क़े सभी सहिया साथी एवं पीभीटीजी, फेसिलिटेटर को दिया गया। जिसमे मलेरिया बीमारी फैलने क़े कारण, लक्षण, उपचार एवं बचाव आदि क़े बारे में बिस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही मिठू कुमार क़े द्वारा उपस्थित सभी सहिया साथी एवं

पीभीटीजी,फेसिलिटेटर को आरडीटी, किट से मलेरिया जाँच करने का तरीका प्रैक्टिकल करके बताया गया। सभी सहिया साथी एवं पीभीटीजी फेसिलिटेटर को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बोरियों क़े द्वारा मलेरिया क़े बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी पहाड़ी क्षेत्रो मे घर- घर फीवर सर्वे एवं क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने को कहा।साथ ही सभी को मलेरिया जाँच किट उपलब्ध करवाया गया, ताकि जो भी बुखार पीड़ित मरीज मिले तुरंत मलेरिया जाँच किया जा सके।साथ ही सभी सहिया साथी एवं पीभीटीजी फेसिलिटेटर को अपने -अपने क्षेत्रों में बिशेष निगरानी रखने को कहा।

इस मौके पर डॉo सत्ती बाबू डाबडा जिला सलाहकार, सादानंद यादव, बिष्णु कुमार भगत बीपीएम, मनोहर पंडित, प्रवीर कुमार सिन्हा एमटीएस, आशुतोष कुमार, शम्भू लाल दत्ता, विकास कुमार पंडित, मेरी किस्कू, सहिया साथी, सभी पीभीटीजी फेसिलिटेटर आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक