बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ पर बड़ा रक्सो के पास ऑटो की टक्कर में एक घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: बोरियो थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर बड़ा रक्सो के समीप एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ दो ऑटो की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बरहेट थाना क्षेत्र के रक्सी गाँव के निवासी विमल ठाकुर साहिबगंज सदर अस्पताल से अपना इलाज करवाकर ऑटो रिक्शा में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान, पीछे से आ रहे एक अन्य ऑटो ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में विमल ठाकुर के पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनका पैर टूट गया।

घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाने के एएसआई उमेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुँचा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल विमल ठाकुर को एंबुलेंस की सहायता से साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया।

इस बीच, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है और घटना की विस्तृत जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित