सहायक पायलट और गार्ड से मालगाड़ी में हैंड ब्रेक लगवाने के आदेश का विरोध

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: पूर्व रेलवे ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर संयुक्त क्रू बुकिंग लॉबी में लोको पायलटों ने शाखा सचिव नीतीश कुमार प्रभाकर की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन सहायक पायलट और गार्ड से मालगाड़ी में हैंड ब्रेक लगवाने के हालिया आदेश के खिलाफ था।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पहले रेलवे के नियम जीआर 5.23 के अनुसार, स्टेशन स्टाफ, जैसे पॉइंट्स मैन, यार्ड में खड़ी लोडिड मालगाड़ियों को रोल डाउन से बचाने के लिए आगे और पीछे से 6-6 वैगनों में हैंड ब्रेक लगाते थे। ब्लॉक सेक्शन में यह जिम्मेदारी लोको पायलट और गार्ड निभाते थे।

हालांकि, सब्सिडियरी नियमों में बदलाव करते हुए अब हैंड ब्रेक लगाने का काम जबरदस्ती सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर से कराने को कहा जा रहा है। रनिंग स्टाफ का कहना है कि यह आदेश रेलवे नियमों के विरुद्ध है और उन्होंने प्रिंसिपल चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर के इस आदेश का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

कर्मचारियों ने यह भी कहा कि रेलवे प्रशासन एक तरफ सिग्नल पास्ड एट डेंजर (एसपीएडी) को शून्य करने, मानसिक तनाव न लेने और माइक्रो स्लीप न होने जैसे फरमान जारी करता है, वहीं दूसरी ओर काम के घंटे 12 से अधिक किए जा रहे हैं और अब हैंड ब्रेक लगवाने व खुलवाने का अतिरिक्त काम भी सौंपा जा रहा है। उनका मानना है कि इससे रनिंग स्टाफ पर अतिरिक्त मानसिक दबाव बढ़ेगा और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में अमरजीत, दिवाकर, रवि रंजन, रंजन, गोपाल, रोहित आनंद, धनंजय, पीके प्रभाकर, सचिन, संतोष, शिवम, विनय और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन