मलेरिया मास सर्वे, घर- घर फीवर सर्वे एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मलेरिया मास सर्वे, घर- घर फीवर सर्वे एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: रविवार को सिविल सर्जन डॉo प्रवीण कुमार संथालिया क़े आदेशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंडरों क़े अंतर्गत नगरभीठा गाँव में मलेरिया क़े बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मलेरिया मास सर्वे,घर- घर फीवर सर्वे एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे मेडिकल टीम के द्वारा सभी बुखार पीड़ित रोगियों को मलेरिया जाँच किया गया।साथ ही ग्रामीणों को मलेरिया जाँच के साथ -साथ सभी तरह के स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किया गया।

साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को मलेरिया फैलने के कारण, लक्षण, उपचार एवं बचाव आदि के बारे में बिस्तारपूर्वक जानकारी दिए और लोगों को अपने घर के आस -पास साफ- सफाई रखने, प्रत्येक दिन मच्छरदानी लगा कर सोने, ताज़ा और गर्म खाना खाने, पानी को उबाल कर ठंडा कर पीए, किसी को भी बुखार होने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर खून की जाँच करवाने, किसी झोलाछाप डॉक्टर या झाड़ -फुक ओझा गुनी जड़ी- बूटी के चकर में ना पड़ने आदि की सलाह दिए।जिसमे मेडिकल टीम में अमन भारती बीपीएम, सीएचओ रवि कुमार जाटव, सीएचओ निनती कुमार चतुर्वेदी, शांति लता हांसदा एएनएम, एमपीडब्लू,डोमन मंडल, दिनेश कुमार, नयन तारा सहिया आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

साथ ही सिविल सर्जन क़े द्वारा संध्या 6:30 बजे अपराह्न में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरियों का निरक्षण किए एवं नगरभीठा गाँव में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर की जानकारी लिए। साथ ही उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए नगरभीठा गाँव एवं सभी पहाड़िया गाँव में लगातार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिए।इस मौके पर डॉo सालखु चन्द्र हांसदा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉo सत्ती बाबू डाबडा जिला भी बी डी,सलाहकार, संदीप कुमार डीपीसी, डॉo पंकज कुमार गुप्ता चिकित्सा पदाधिकारी,एमटीएस,मनोहर पंडित आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा लोक अदालत में 11 मामलों का हुआ निष्पादन, ₹21,600 की हुई वसूली

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न

मेहरमा में एसआईआर-2026 कार्यों का बीडीओ ने किया निरीक्षण, समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य के दिए निर्देश

मेहरमा: प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभिनव कुमार ने शनिवार को मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा, कोकरा मिलिक, ढोढ़ा, मेघनाद सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर

29 जुलाई तक एसआईआर-2026 के गणना प्रपत्र जमा करें : उपायुक्त

गोड्डा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जिले में 29 जुलाई तक गणना चरण संचालित किया जा रहा है। उपायुक्त सह जिला

शिक्षा सुधार को लेकर छात्रों के आंदोलन को अधिवक्ताओं का नैतिक समर्थन, गोड्डा में हुई बैठक

गोड्डा: जिला अधिवक्ता संघ के नए भवन में अधिवक्ता सह लोकमंच सचिव सर्वजीत झा की अध्यक्षता में शिक्षा सुधार को लेकर देशभर में चल रहे