गोड्डा लोक अदालत में 11 मामलों का हुआ निष्पादन, ₹21,600 की हुई वसूली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों के 11 मामलों का निष्पादन किया गया तथा कुल ₹21,600 की वसूली की गई।

लोक अदालत में क्रिमिनल कंपाउंडेबल के छह मामलों और एक्साइज (आबकारी) के पांच मामलों का निपटारा किया गया। एक्साइज मामलों में ₹13,600 की वसूली हुई, जबकि बिजली बिल से संबंधित मामलों में ₹8,000 की वसूली की गई।

मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए पांच न्यायिक बेंच का गठन किया गया। प्रथम बेंच में पारिवारिक वाद, वैवाहिक विवाद (मैट्रिमोनियल) एवं सीआरपीसी की धारा 125 से संबंधित मामलों की सुनवाई परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अनिल कुमार पांडेय एवं एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय ने की।

दूसरी न्यायिक बेंच में एमएसीसी, सिविल एवं आपराधिक अपील, भूमि अधिग्रहण, राजस्व, श्रम वाद एवं अन्य ट्रिब्यूनल से जुड़े मामलों की सुनवाई जिला जज पंचम नीरज कुमार विश्वकर्मा एवं डिप्टी एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह ने की।

तीसरी न्यायिक बेंच में बिजली से संबंधित मामलों का निष्पादन जिला जज प्रथम कुमार पवन एवं डिप्टी एलएडीसी अजीत कुमार ने किया। चौथी बेंच में सीजेएम, एसीजेएम, सब जज एवं एसडीजेएम न्यायालयों के मामलों की सुनवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदन कुमार एवं एलएडीसी राहुल कुमार ने की।

पांचवीं न्यायिक बेंच में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारियों के न्यायालयों के मामलों एवं सभी प्री-लिटिगेशन मामलों की सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सतीश कुमार मुंडा एवं एलएडीसी आयुष राज ने की।

लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों के त्वरित एवं आपसी सहमति से निपटारे पर बल दिया गया, जिससे पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिलने में सुविधा हुई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा लोक अदालत में 11 मामलों का हुआ निष्पादन, ₹21,600 की हुई वसूली

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न

मेहरमा में एसआईआर-2026 कार्यों का बीडीओ ने किया निरीक्षण, समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य के दिए निर्देश

मेहरमा: प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभिनव कुमार ने शनिवार को मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा, कोकरा मिलिक, ढोढ़ा, मेघनाद सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर

29 जुलाई तक एसआईआर-2026 के गणना प्रपत्र जमा करें : उपायुक्त

गोड्डा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जिले में 29 जुलाई तक गणना चरण संचालित किया जा रहा है। उपायुक्त सह जिला

शिक्षा सुधार को लेकर छात्रों के आंदोलन को अधिवक्ताओं का नैतिक समर्थन, गोड्डा में हुई बैठक

गोड्डा: जिला अधिवक्ता संघ के नए भवन में अधिवक्ता सह लोकमंच सचिव सर्वजीत झा की अध्यक्षता में शिक्षा सुधार को लेकर देशभर में चल रहे