शिक्षा सुधार को लेकर छात्रों के आंदोलन को अधिवक्ताओं का नैतिक समर्थन, गोड्डा में हुई बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: जिला अधिवक्ता संघ के नए भवन में अधिवक्ता सह लोकमंच सचिव सर्वजीत झा की अध्यक्षता में शिक्षा सुधार को लेकर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन पर विचार-विमर्श के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन सुधेंदु शेखर झा ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति नैतिक समर्थन व्यक्त किया।

बैठक को संबोधित करते हुए सर्वजीत झा, अनंत नारायण दुबे, अफसर हसनैन शमशाद, शादिक आजम और दिलीप कुमार तिवारी ने कहा कि देश में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों द्वारा उठाई जा रही आवाज महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार के लिए समाज के सभी संवेदनशील नागरिकों को इस मुहिम का समर्थन करना चाहिए।

वक्ताओं ने आंदोलनरत छात्रों से शांतिपूर्ण और अहिंसात्मक तरीके से अपनी मांगों को रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से आंदोलन का उद्देश्य कमजोर पड़ता है। उन्होंने विश्वास जताया कि लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण प्रयासों से शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव संभव है।

बैठक में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील झा, अवधेश ठाकुर, विनय ठाकुर, दिलीप झा, प्रकाश चंद्र चौधरी, रमेश कुमार, अम्बोद कुमार ठाकुर सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने छात्रों के आंदोलन को नैतिक समर्थन देते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और