सीमांचल से मिथिलांचल तक ओवैसी का मिशन मजलिस, सीमांचल की सियासत में फिर बजेगा AIMIM का नगाड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जोकीहाट । बिहार की सीमांचल बेल्ट में एक बार फिर AIMIM अपनी खोई जमीन वापस लेने की तैयारी में है। इसी कड़ी में पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 3 मई को किशनगंज पहुंच रहे हैं और उसी दिन अररिया जिले के जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के रानी चौक पर दरभंगा जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

AIMIM अररिया जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुर्शीद आलम ने बताया कि “यह सिर्फ दौरा नहीं, मजलिस की सीमांचल में वापसी की शुरुआत है। जोकीहाट से दरभंगा तक ओवैसी साहब का सफर पार्टी की राजनीतिक दिशा तय करेगा।”

यह वही जोकीहाट सीट है जहां से AIMIM को पहली बड़ी जीत मिली थी, लेकिन बाद में विधायक ने पार्टी छोड़ राजद का दामन थाम लिया। मजलिस को यह धोखा गहरे तक चुभा, लेकिन अब पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक फिर से लामबंद हो रहे हैं।

मुर्शीद आलम, जिन्हें पिछली बार टिकट की दौड़ में उपेक्षित किया गया था, अब पार्टी की अगली पंक्ति में माने जा रहे हैं। “जनता समझ चुकी है कि मजलिस के सिद्धांतों के साथ कौन खड़ा है और कौन मौकापरस्त निकला,” उन्होंने कहा।

ओवैसी का यह दौरा कई राजनीतिक संदेश दे रहा है

  • सीमांचल में अल्पसंख्यक वोट पर पकड़ बनाए रखने की चुनौती
  • दरभंगा जैसे नए क्षेत्रों में सियासी विस्तार की तैयारी
  • मजलिस के वफादार और ज़मीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की पहल

AIMIM की नजर अब सीमांचल को दोबारा मजलिस का गढ़ बनाने पर है, और ओवैसी की यह यात्रा उसी रणनीति का हिस्सा है। रानी चौक का यह पड़ाव आने वाले चुनावी समीकरणों में निर्णायक हो सकता है।

जोकीहाट में ओवैसी की मौजूदगी सिर्फ औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि मजलिस के पुनर्जीवन का बिगुल है। सीमांचल की सियासत एक बार फिर करवट लेने को तैयार है — और ओवैसी इस बार ‘खामोश दर्शक’ नहीं, ‘निर्णायक खिलाड़ी’ बनकर लौटना चाहते हैं।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों