मारपीट के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तरी बेगमगंज पंचायत के गोबरगाड़ी गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर पैसा छीनने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित इंद्रजीत मंडल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गोबरगाड़ी गांव के सपन मंडल ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि गांव के ही इंद्रजीत मंडल व अन्य दो अज्ञात लोगों ने एकजुट होकर उनके घर में घुसकर मारपीट कर पैसा छीन लिया है।

मामले को लेकर राधानगर पुलिस ने पीड़ित के बयान पर थाना कांड संख्या 128/25 सुसंगत धाराओं के तहत इंद्रजीत मंडल समेत अन्य दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं राधानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

छापेमारी दल में प्रभारी थाना प्रभारी पंकज दुबे व एएसआई उमेश तिवारी सहित अन्य थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों