प्रशांत किशोर की ‘लाखों की भीड़’ वाली रैली फ्लॉप, गांधी मैदान में दिखा सन्नाटा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना, 11 अप्रैल 2025: बिहार की सियासत में तूफान लाने का दावा करने वाले प्रशांत किशोर की जन सुराज रैली आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हुई, लेकिन यह रैली उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। दोपहर 3:10 बजे की तस्वीरों में गांधी मैदान लगभग खाली नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है।

प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि उनकी पहली रैली में 10 लाख लोग शामिल होंगे, लेकिन तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। लाल और नीले रंग के पंडालों से सजा गांधी मैदान, जो कभी महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण और सुभाष चंद्र बोस जैसे दिग्गज नेताओं की रैलियों का गवाह रहा है, आज सुनसान दिखा।

प्रशांत किशोर, जो पहले एक मशहूर चुनावी रणनीतिकार रहे हैं और अब जन सुराज पार्टी के संस्थापक हैं, ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस रैली को एक बड़ा पावर शो बताकर सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन गांधी मैदान की यह तस्वीर उनके दावों पर सवाल खड़े कर रही है। क्या यह रैली प्रशांत किशोर के सियासी भविष्य पर असर डालेगी? यह देखना दिलचस्प होगा।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन